हल्द्वानीः घर के बाहर टहल रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिंदुखत्ता में हुए गोली कांड का मसला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब से कुछ देर पहले बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिंदुखत्ता में हुए गोली कांड का मसला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब से कुछ देर पहले बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया है। उधर मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार घटना प्लानेट होंडा शो रूम के आसपास की है। यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ नौर्की अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचाानक कौस्तुभ के चींखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया।
चूकिं यह क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी की सीमा में आता है इसलिए मंडी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई। चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।हल्द्वानी कोतवाली से भी पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई अन्य लोग घायल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।

