औरैया: खेत में मिले दर्जनों सोने-चांदी के सिक्के, पुलिस ने लगाया पहरा
औरैया। खेत में मिट्टी खोदते हुए एक किसान को सोने और चांदी के सिक्कों का भंडार मिला। पुराने समय के सिक्कों को देखकर किसानों के बीच कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और खेत के मालिक से सिक्कों को अपने कब्ज़े में लिया। खेत के आसपास पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुरातत्व …
औरैया। खेत में मिट्टी खोदते हुए एक किसान को सोने और चांदी के सिक्कों का भंडार मिला। पुराने समय के सिक्कों को देखकर किसानों के बीच कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और खेत के मालिक से सिक्कों को अपने कब्ज़े में लिया। खेत के आसपास पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुरातत्व विभाग की टीम को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है। यूपी के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर छौंक के किसान राम बाबू पाल के खेत में खुदाई के दौरान ये प्राचीन सिक्के मिले। पाल के अनुसार लगभग 40 सिक्के मिले और उसने सभी पुलिस को दे दिए।
इस मामले ने किसानों के साथ साथ पुलिस को भी भौचक्का कर दिया। पुलिस के अनुसार खेत से मिले 10 सोने और 2 चांदी के सिक्के कब्ज़े में लिये गए। सिटी सीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खेत में और सिक्कों की खोज जारी है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि सिक्के किस युग के हैं।
