मेरठ: राजस्नेह ग्रुप के निदेशकों के घर-प्रतिष्ठान पर CBI का छापा, 4 जगहों पर एक साथ पहुंची टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में शुक्रवार को एक साथ चार जगहों पर सीबीआई का छापा पड़ा। बड़े व्‍यापारिक समूहों में शामिल राजस्‍नेह के निदेशकों के आवास, प्रतिष्‍ठानों पर यह छापा पड़ा है। यह कार्रवाई फर्जी कागजात पर बैंक से 85 करोड़ से अधिक के लोन के मामले में की गई है। इन चार स्‍थानों पर सीबीआई के …

मेरठ। जिले में शुक्रवार को एक साथ चार जगहों पर सीबीआई का छापा पड़ा। बड़े व्‍यापारिक समूहों में शामिल राजस्‍नेह के निदेशकों के आवास, प्रतिष्‍ठानों पर यह छापा पड़ा है। यह कार्रवाई फर्जी कागजात पर बैंक से 85 करोड़ से अधिक के लोन के मामले में की गई है।
इन चार स्‍थानों पर सीबीआई के छापे.. 

जिन चार जगहों पर छापा पड़ है इनमें, सूर्या पैलेस, सदर, प्रेमपुरी और मोहकमपुर शामिल हैं। छापा मारने गई सीबीआई घर और प्रतिष्‍ठानों के अंदर से दस्‍तावेज तलाश रही है। इस कार्रवाई पर मेरठ के अन्य व्यापारिक समूहों में भी खलबली मची हुई है।
बताया जा रहा है कि कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर अंडरग्राउंड हो गए हैं। सीबीआई की छापामार टीमों के साथ पुलिस भी मौजूद है लेकिन सीबीआई ने पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को छापेमारी की कार्रवाई से अलग रखा है। इसके पहले बैंक भी अपनी बकाया रकम के लिए राजस्‍नेह पर कार्रवाई कर चुका है। बैंक ने राजस्नेह के दिल्ली रोड स्थित शोरूम को सील करवा दिया था।

सुबह 8 बजे हुई कार्रवाई..

CBI टीमों की ये छापेमारी सुबह आठ बजे शुरू हुई। राजस्‍नेह के निदेशकों के घर सीबीआई ने एक साथ छापा मारा। सीबीआई ने राजस्नेह के निदेशक अशोक जैन के आवास सूर्य प्लेस, मनोज गुप्ता के आवास सदर बाजार और अनिल जैन के वर्धमान फ्लोर मिल मोहकमपुर और अशोक जैन के पुराने आवास प्रेमपुरी में एक साथ छापा मारा। इसके अलावा सीबीआई ने परिवार के सभी सदस्‍यों के मोबाइल फोन भी अपने कब्‍जे में कर लिए। टीम ने निदेशकों के परिवारीजनों से लोन संबंधी दस्‍तावेजों के बारे में भी पूछताछ भी की। इसके अलावा छापेमारी के दौरान आसपास के इलाकों पुलिस ने सील कर दिया था।

संबंधित समाचार