कुशीनगर: ट्रक में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का नुकसान
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार से रागडगंज को जाने वाले मार्ग पर एक ईंट भट्ठा पर खड़ी ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में मक्का दाना लदा था जो ट्रक समेत जल गया। जिससे वाहन स्वामी को काफी क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज …
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार से रागडगंज को जाने वाले मार्ग पर एक ईंट भट्ठा पर खड़ी ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में मक्का दाना लदा था जो ट्रक समेत जल गया। जिससे वाहन स्वामी को काफी क्षति हुई है।

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपार उर्फ हरैया गांव निवासी धर्मदेव यादव के ट्रक से चालक सुरेंद्र, बिहार के आलमनगर से मक्के का दाना लादकर नेपाल के भैरहवा जा रहा था। दूरी ज्यादा होने के कारण ट्रक चालक गुरुवार की शाम वाहन स्वामी को सौंपकर किसी काम के लिए चला गया। उधर ट्रक मालिक गाड़ी लेकर अपने गांव के नजदीक रात में ही मथौली-रगडगंज मार्ग पर स्थित एक ईट-भठ्ठे पर लाकर खड़ा कर दिया। ट्रक में मक्का का दाना लदा था। अचानक शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने ट्रक से आग की लपटें देख पुलिस को सूचना दी।
मौके से चौकी इंचार्ज धर्मदेव हमराही सिपाहियों के साथ पहुंचे और इसकी जानकारी वाहन स्वामी को दी। ट्रक में रखा मक्के का दाना और ट्रक पूरी तरह से जल चूका था। लाखों की क्षति बताई जा रही है। इस सम्बंध में पीड़ित वाहन स्वामी धर्मदेव यादव ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है, आग लगने की कारणों का पता लगाया जा रहा है।
