रामपुर: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। नगर में काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने के बाद ईंट से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरा और उसमें से धुआं उठने लगा। करंट की चपेट में आकर ट्रॉली के नीचे सो रहे एक कुत्ते की मौत हो गई। इस …

रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। नगर में काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने के बाद ईंट से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरा और उसमें से धुआं उठने लगा। करंट की चपेट में आकर ट्रॉली के नीचे सो रहे एक कुत्ते की मौत हो गई। इस कारण मौके पर भगदड़ मच गई। राहगीरों ने भागकर जान बचाई। किसी ने तार टूटने की जानकारी बिजलीघर को दी, सूचना पर तत्काल सप्लाई बंद कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

नगर में काशीपुर मार्ग पर हीरो बाइक एजेंसी के पास ईंटों की मंडी लगती है। ईंट मंडी में रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने वाहन से जनपद मुरादाबाद व संभल के गांवों व शहरों से ईंट लेकर पहुंचते हैं। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार को भी काशीपुर मार्ग पर आधा दर्जन ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थीं।

दोपहर लगभग दो बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया, तार टूटने के बाद चालक मसरूर अहमद निवासी थमला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरा। जिस समय तार ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी। हाईटेंशन लाइन का तार गिरने के बाद ट्रैक्टर ट्राली के टायरों से धुआं निकलने लगा। ट्रैक्टर ट्राली के टायरों से धुआं निकलते देख मार्ग पर हड़कंप मच गया।

राहगीरों ने भागकर जान बचाई। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। तार टूटने के बाद किसी ने बिजली घर को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही तत्काल बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि गर्मी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सो रहे एक कुत्ते की करेंट के चपेट में आने के कारण मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बंद होने पर राहगीरों व अन्य ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार