बाराबंकी: रोडवेज ने मारी कार को टक्कर, महिला की मौत, दो बच्चों समेत 7 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रात करीब 8 बजे हुऐ दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि जबकि दो बच्चे समेत 7 लोग गंभीर रूप  घायल जख्मी हो गये। जानकारी के मुताबिक गोण्डा से कार पर सवार 8 लोग लखनऊ के जानकीपुरम जा रहे थे। इस बीच बाराबंकी के …

बाराबंकी। जिले मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रात करीब 8 बजे हुऐ दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि जबकि दो बच्चे समेत 7 लोग गंभीर रूप  घायल जख्मी हो गये। जानकारी के मुताबिक गोण्डा से कार पर सवार 8 लोग लखनऊ के जानकीपुरम जा रहे थे। इस बीच बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोण्डा हाईवे पर नया गॉव के समीप बाराबंकी की तरफ से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन विपरीत दिशा की खंती मे जा घुसे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल सभी लोगों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां कार सवार महिला नीलम (25) पत्नी किशन जायसवाल की मौत हो गयी। वहीं कार सवार मोनिका जायसवाल (50) पत्नी रवि निवासी ग्राम बिरवा बबूरी जिला गोण्डा, विकास, धर्मेंद्र, छेदीलाल, बेचूलाल मृतक नीलम के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। चिकित्सकों ने सभी घायलों को उपचार के लिये लखनऊ ट्रामा सेंटर रैफर कर दिया।

संबंधित समाचार