बरेली: सौरभ अध्यक्ष और हितेश बने महासचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिषद के पदों पर चुनाव हुए। मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर 184 वोट पड़े, जिसमें सौरभ सिंह ने 77 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने ओम प्रकाश द्विवेदी को 19 वोटों से हराया। ओम प्रकाश को 58 …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिषद के पदों पर चुनाव हुए। मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर 184 वोट पड़े, जिसमें सौरभ सिंह ने 77 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने ओम प्रकाश द्विवेदी को 19 वोटों से हराया। ओम प्रकाश को 58 वोट मिले। तीसरे स्थान पर 49 वोट पाकर अनिल कुमार रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार सैनी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था।

महासचिव पद पर 182 वोट पड़े, जिसमें हितेश तिक्खा ने 101 वोट पाकर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर 81 वोट पाकर राजीव सागर रहे। अध्यक्ष पद पर दो और महासचिव पद पर चार वोट निरस्त हुए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष पद पर 85 वोट पड़े, जिसमें 46 वोट पाकर राजेंद्र कुमार ने जीत हासिल की।

देवेंद्र राम को 28 और पतिराखन लाल को 11 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार यादव को पहले ही निर्विरोध चुना गया था। महामंत्री पद पर नरेश चंद्र और महिपाल दोनों को 41-41 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 6 और महामंत्री पद पर 11 वोट निरस्त हुए।

संबंधित समाचार