बरेली: बाइक खड़ी करने को लेकर दो दोस्तों पर की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क पर खड़े दो दोस्तों के पास पहुंचे अज्ञात युवक ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक ने तमंचे की बट से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। घायल व उसका दोस्त आरोपी को पकड़कर इज्जतनगर थाने पहुंचे और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। …

बरेली, अमृत विचार। सड़क पर खड़े दो दोस्तों के पास पहुंचे अज्ञात युवक ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक ने तमंचे की बट से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। घायल व उसका दोस्त आरोपी को पकड़कर इज्जतनगर थाने पहुंचे और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

इज्जतनगर थानाक्षेत्र के मठलक्ष्मीपुर के रहने वाले ऋ षभ ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को सुभाषनगर निवासी उनके दोस्त अवनीश कुमार उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। शाम करीब 8:30 बजे वह अवनीश को छोड़ने के लिए मिनी बाईपास गए थे और वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगे। इतने में ही एक व्यक्ति पीछे से उनके पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ऋ षभ ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने अपना तमंचा निकाला और उसकी बट मारकर उन्हें घायल कर दिया।

हमले के बाद अवनीश आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो युवक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली किसी के नहीं लगी। वहीं दोनों ने मिलकर युवक को मय तमंचे के पकड़ लिया और इज्जतनगर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में युवक नेत्रिलोक बिहार कॉलोनी का रहने वाला बताया। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार