प्रयागराज: संगम नगरी में भी फैला डेंगू, 80 घरों से मिला मच्छरों का लार्वा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। फिरोज़ाबाद और मथुरा में डेंगू के कहर के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज में गंगा यमुना नदियों में आई बाढ़ से राहत मिलने के बाद अब डेंगू का खतरा नजर आ रहा है। प्रयागराज में अब तक 34 डेंगू के केस सामने आए हैं। जिसमें शहरी क्षेत्रों से 22 और ग्रामीण क्षेत्र से 12 …

प्रयागराज। फिरोज़ाबाद और मथुरा में डेंगू के कहर के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज में गंगा यमुना नदियों में आई बाढ़ से राहत मिलने के बाद अब डेंगू का खतरा नजर आ रहा है। प्रयागराज में अब तक 34 डेंगू के केस सामने आए हैं। जिसमें शहरी क्षेत्रों से 22 और ग्रामीण क्षेत्र से 12 मरीज़ हैं। इनमें से कई मरीज़ डिस्चार्ज हो चुके हैं। तेलियरगंज के गोविन्दपुर इलाके में 200 घरों का सर्वे कराया गया जिसमें से 80 घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए ज़िले में 9000 मच्छरदानियां भी मंगाई गई हैं।

एडीशनल सीएमओ डॉ सत्येन्द्र राय ने बताया कि ज़िले में डेंगू से किसी भी मरीज़ की मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही सोरांव के इस्माइलगंज में तीन लोगों की डेंगू से मौत की खबर का खंडन भी किया।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में डेंगू के 497 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 409 मामलों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बाकी में 66 मामले संदिग्ध हैं और 22 मामलों में बुखार के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

आपको बता दें, सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गांव का दौरा कर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि 75 साल के बुजुर्ग की मौत क्रॉनिक लीवर डिसीज़ और टायफाइड से हुई थी। 32 साल की एक महिला की मौत निजी अस्पताल में हार्ट की बीमारी से हुई और 52 साल के व्यक्ति की मौत के पीछे डेंगू कारण नहीं था।

संबंधित समाचार