महोबा: किशोरी को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो
महोबा। ज़िले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने आरोप लगाया है कि आरोपियो ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार रात किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को मंगलवार सुबह सड़क पर फेंककर मौके से …
महोबा। ज़िले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने आरोप लगाया है कि आरोपियो ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार रात किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को मंगलवार सुबह सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। तीनों आरोपियों ने किशोरी के परिजनों को भी परेशान किया। यह घटना श्रेत्र के चंद्रकुंअर पैलेस के पास की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दंबंग समूदाय के हैं।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक राज घूमने के बहाने ले गया था। कुछ देर बाद राज ने किशोरी को उसका अश्लील वीडियो होने की बात कहकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और कमरे में ताला बंद कर दिया। किशोरी की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
