बुखार और डेंगू से कई जिलों में मौतों की संख्या बढ़ी, लखनऊ में CMO ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिले में डेंगू और तेज बुखार के बाद राजधानी के सरकारी अस्पतालों को सीएमओं की ओर से अलर्ट किया गया है। दूसरी ओर शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दौरा किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष सुंदरियाल ने …

लखनऊ। जिले में डेंगू और तेज बुखार के बाद राजधानी के सरकारी अस्पतालों को सीएमओं की ओर से अलर्ट किया गया है। दूसरी ओर शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दौरा किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष सुंदरियाल ने डीएम को सारी व्यवस्थाओं के बारे में  जानकारी दी।

वहीं, जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस दौरान डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें मौजूदा समय में एक भी मरीज नहीं था। इसके बाद डीएम ने निर्देश दिया कि वार्ड की सुविधाओं को दुरूस्त रखा जाए।

एंबुलेंस को अलर्ट रखने के लिए दिए गए निर्देश

बता दें कि जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अस्तपाल प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी एंबुलेंस को अलर्ट रखा जाए। ताकि सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंच सके। इस दौरान उन्होंने अन्य डॉक्टरों से भी बातचीत की।

बुखार के मरीजों की संख्या

राजधानी में अभी तक 6 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। अभी तक 350 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इसमें कई मरीज इलाज करवाकर घर लौट चुके हैं।

संबंधित समाचार