मुरादाबाद: राशन डीलर के पति को चुनावी रंजिश में मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद गांव के जंगल में शनिवार सुबह राशन डीलर के पति को गोली मार दी गई। पति सिक्योरिटी गार्ड हैं। घटना के समय वह मुरादाबाद से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश …

मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद गांव के जंगल में शनिवार सुबह राशन डीलर के पति को गोली मार दी गई। पति सिक्योरिटी गार्ड हैं। घटना के समय वह मुरादाबाद से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह मुरादाबाद के मधुबनी में नाइट ड्यूटी करते हैं। रोज की तरह शनिवार सुबह ‌ भी सुरेंद्र ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि भोजपुर थानाक्षेत्र के इस्लाम नगर और काफियाबाद के बीच बाइक सवार तीन लोग मिल गए।

उन्होंने सुरेंद्र की बाइक रोक ली और हथियारों के बल पर उन्हें सड़क से जंगल में ले गए। जहां सुरेंद्र को तीन गोलियां मार दी गईं। खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो हमलावर बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार