लखनऊ: हाईवे पर ट्रक चालक को लुटेरों ने लूटा, मारपीट कर निकाले 45 हजार
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शनिवार को अजगैन कोतवाली अंतर्गत बेखौफ लुटेरों ने एक ट्रक के चालक और परिचालक को मारपीट कर उनसे 45 हजार लूट लिए हैं। ट्रक चालक गुलशन और परिचालक सुमित यादव गांव मुज्जफरपुर थाना कदौली जिला अयोध्या ने ट्रक रोड किनारे खड़ा कर दिया और उसी में सो गए। इसी दौरान तीन …
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शनिवार को अजगैन कोतवाली अंतर्गत बेखौफ लुटेरों ने एक ट्रक के चालक और परिचालक को मारपीट कर उनसे 45 हजार लूट लिए हैं। ट्रक चालक गुलशन और परिचालक सुमित यादव गांव मुज्जफरपुर थाना कदौली जिला अयोध्या ने ट्रक रोड किनारे खड़ा कर दिया और उसी में सो गए। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और आवाज देकर ट्रक का गेट खुलवाया। जैसे ही चालक ने ट्रक का गेट खोला तो बदमाशों ने उस पर ईंट से वार कर दिया। परिचालक ने बचाने की कोशिश की तो उसपर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक के केबिन में घुसकर चालक की पैंट से 45 हजार निकाल लिए और फरार हो गए।
पीड़ित ने बिना किसी देरी के मामले की तहरीर कोतवाली जाकर दी। पहले पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया फिर मामला चोरी में दर्ज कर कार्रवाई का कोरम पूरा कर लिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बदमाश रुपए चोरी कर ले जा रहा था,तभी उनमें मारपीट हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
