झांसी: रोड शो को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेताओं ने की बैठक
झांसी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक झांसी के जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी सितंबर माह की द्वितीय सप्ताह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जन सेवा संकल्प जन जागरण यात्रा का रोड शो झांसी में होने जा रहा है। इस रोड शो के माध्यम से …
झांसी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक झांसी के जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी सितंबर माह की द्वितीय सप्ताह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जन सेवा संकल्प जन जागरण यात्रा का रोड शो झांसी में होने जा रहा है। इस रोड शो के माध्यम से पार्टी के विचारधारा व पार्टी के आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर रोड शो एवं कार्यकर्ता का सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु पाल सिंह ने बताया कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं झांसी आकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रेस को संबोधित करेंगे और अपनी पार्टी की नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष के 28 वर्षीय राजनैतिक सेवा के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई सरकारों में कैबिनेट मंत्री के रूप में रहकर प्रदेश के विकास में योगदान दिया अब 2018 में उन्होंने अपना स्वयं का दल बनाया और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने पूरे प्रदेश के अंदर अपना संगठन तैयार किया है।
जिसके माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा वाह प्रदेश के विकास में हमेशा कार्य की ठानी है वह अपनी नीतियों से प्रदेश के एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो निर्दलीय रहते हुए लगातार छह बार से विधानसभा चुनकर गए हैं उनका विश्वास युवाओं किसान बेरोजगार व्यापारी सभी को एक साथ लेकर कार्य करने की नीति है इस मौके पर प्रदीप रैकवार ,रमन दास जी,देवेंद्र सिंह सेंगर,संजीव सिंह, राजावत रणधीर सिंह, आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
