लखनऊ: झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में छुइयापुरवा चौराहे के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले एक युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पेट में चाकू लगा था। काफी देर तक इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस के कहना है कि युवक ने करीब पांच महीने पहले अपने हाथ की …

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में छुइयापुरवा चौराहे के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले एक युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पेट में चाकू लगा था। काफी देर तक इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस के कहना है कि युवक ने करीब पांच महीने पहले अपने हाथ की नस काट ली थी। आशंका है कि इस बार भी उसने खुद चाकू मार लिया होगा। पुलिस ने बताया कि मृतक बाराबंकी के रामनगर निवासी कल्लू सोनी (35) छुइयापुरवा की झोपड़पट्टी में पत्नी निशा, 3 साल की बेटी इशू और 10 साल के बेटे प्रिंस के साथ रहता था।

वह गैस चूल्हे की रिपेयरिंग का काम करता था। शराब के नशे में हर रोज पत्नी से विवाद करता था। इसकी वजह से करीब 2 महीने से पत्नी बच्चों को लेकर पहाड़पुर स्थित मायके में रह रही थी। इंस्पेक्टर गुडम्बा अशरफ ने बताया कि करीब 5 महीने पहले भी कल्लू ने अपने हाथ की नस काट ली थी। पुलिस आशंका जता रही है कि पत्नी के मायके से न आने की वजह से अवसादग्रस्त कल्लू ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर का कहना है अभी मामले की जांच की जा रही है।

पेट से बह रहा था खून

शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने बताया कि कल्लू की झोपड़ी में झांक कर देखा तो वह तख्त पर पेट के बल पड़ा हुआ था। पेट से काफी खून बह रहा रहा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार