लखनऊ: शिक्षक दिवस पर सीएम योगी इन अध्यापकों का करेंगे सम्मानित
लखनऊ। शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को गुरूजनों को सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार से 17 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे, वहीं दूसरी ओर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से 75 शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सम्मानित करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार …
लखनऊ। शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को गुरूजनों को सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार से 17 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे, वहीं दूसरी ओर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से 75 शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सम्मानित करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
इस अवसर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराहन 12:30 बजे सिटी माण्टेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमती नगर, कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण को याद किया जायेगा। डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में सम्पूर्ण भारत में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षक होने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति थे।
इन गुरूओं को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
- डॉ शालिनी अग्रवाल
- देव भास्कर तिवारी
- डॉ प्रतिभा यादव
- डॉ कंचन प्रभा
- सीएवी इंटर कॉलेज
- डॉ त्रिभुवन प्रसाद पाठक
- श्री कृष्ण कुमार शुक्ला
- सरोज सिंह
- राम प्रसाद गंगवार
- आदेश गंगवार
इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार
- राम मिलन सिंह
- द्रोपदी देवी
- सोमवती शर्मा
- डॉ स्नेहलता द्विवेदी
- ज्ञानेंद्र कुमार
- सुशील कुमार तिवारी
- डॉक्टर कमलेश्वर सिंह
- अनिता जोशी
इधर शिक्षकों ने सम्मान न लेने का लिया निर्णय
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक विधायकों की उच्चस्तरीय वर्चुअल मीटिग में सरकार के शिक्षक विरोधी क्रियाकलापों पर मंथन करते हुए सम्मान न लेने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डॉ आरपी मिश्र ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षको को संघर्षो से प्राप्त उपलब्धियों को जहॉ क्रमशः समाप्त किया जा रहा है, वहीं शिक्षकों को मिलने वाला राज्य पुरस्कार भी वर्तमान समय में स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता न देकर उनके परिवार को भुखमरी के कगार पर ला दिया। अनेक वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षको को अपनी सेवा से वंचित होना पडा। इसी प्रकार संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसों का अस्तित्व ही समाप्त करने का षडयन्त्र रचा जा रहा है।
कोई भी बंद नहीं रहेगा आज सरकारी स्कूल
इस बार शिक्षक दिवस रविवार को अवकाश के दिन पड़ रहा है, ऐसे में कोई भी स्कूल बंद नहीं रहेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि इस दिन बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में जागरूक किया जाये और सभी स्कूलों में कार्यक्रम मनाया जायेगा।
