बरेली: आवंटियों को 100 करोड़ की जमीन बेच चुका बीडीए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने आवंटियों के हाथों करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन बेचने में कामयाबी हासिल की है। इससे बीडीए स्वीकृत भूखंडों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। प्राधिकरण ने गंगा, नर्मदा और कावेरी गेटबंद कॉलोनी में करीब साढ़े पांच सौ प्लाटों का आवंटन बीते दिनों किया था। 13 अगस्त को …

बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने आवंटियों के हाथों करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन बेचने में कामयाबी हासिल की है। इससे बीडीए स्वीकृत भूखंडों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। प्राधिकरण ने गंगा, नर्मदा और कावेरी गेटबंद कॉलोनी में करीब साढ़े पांच सौ प्लाटों का आवंटन बीते दिनों किया था। 13 अगस्त को अलकनंदा टाउनशिप में भूखंडों की बिक्री के लिए आवेदन शुरू किए गए।

आवेदन के लिए 26 अगस्त तक समय दिया गया। इस योजना में तीन आकार के 280 प्लाट हैं। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अलकनंदा इंक्लेव में लोग काफी रुचि दिखाते हुए करीब 479 पंजीकरण कराए थे। कॉलोनी के 280 भूखंडों का आंवटन लाटरी ड्रा के माध्यम से किया गया। भूखंडों का आवंटन होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

इस कॉलोनी में अधिक हरियाली है। आवंटित भूखंडों के विक्रय से प्राधिकरण को लगभग सौ करोड़ की आय प्राप्त हुई है। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए सितंबर में बीडीए रामगंगा नगर आवासीय योजना में ब्रह्मपुर इंक्लेव नाम से पंजीकरण खोलने जा रहा है।

संबंधित समाचार