बदायूं: अज्ञात लोगों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद  हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने किसी दुश्मनी या विवाद से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। बदायूं जनपद के जरीफनगर …

बदायूं। गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद  हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने किसी दुश्मनी या विवाद से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है।

बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दांदरा गांव में रहने वाले रोहिताश 35 अपने गौशाला में सो रहा था। उसका बाहर की तरफ गौशाला और अंदर की तरफ घर है। घर के अंदर पत्नी और बच्चे सो रहे थे। बीती रात अज्ञात लोगों ने उसको गोली मारकर दी। गोली की आवाज से परिजन जागे तो उन्होंने देखा कि रोहिताश लहूलुहान पड़ा तड़प रहा था। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े-

मुजफ्फरनगर महापंचायत: टिकैत ने लगवाए अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे, बोले- भारत बिकाऊ है, ये है भारत सरकार की पॉलिसी

संबंधित समाचार