गोरखपुर: शिक्षक दिवस पर गोरखनाथ ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। देश में हर साल 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी तहत गोरखपुर में रविवार को शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोन किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक दिवस पर रक्तदान करना मानवता के …

गोरखपुर। देश में हर साल 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी तहत गोरखपुर में रविवार को शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोन किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक दिवस पर रक्तदान करना मानवता के क्षेत्र में अहम योगदान है। शिक्षकों की ओर से प्राप्त ज्ञान से मानव कल्याण करना ही शिक्षकों के लिए एक उचित दक्षिणा हैं।

इस रक्तदान शिविर में सचिन यादव, रामेश्वर, राकेश सिंह, अमन गुप्ता, ओमकार, राज कुमार, मनीष के साथ भारी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस, हैण्ड सैनिटाइजेशन और मास्क इत्यादि मानकों का अनुपालन किया गया। साथछ ही रक्तदाताओं का चिकित्सीय परिक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.पी पल्स, ब्लड ग्रुप इत्यादि की जांच की गई।
शिविर के सफल आयोजन में तकनीशियन अमित मिश्रा राजीव तिवारी, तूलिका, आसुतोष विकास संदीप इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही।

संबंधित समाचार