कुशीनगर: बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सपहा टोला हुड़वा में रविवार को पंखा ठीक करते समय अचानक आयी विद्युत आपूर्ति से स्पर्शाघात हो गई। जिससे से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार …
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सपहा टोला हुड़वा में रविवार को पंखा ठीक करते समय अचानक आयी विद्युत आपूर्ति से स्पर्शाघात हो गई। जिससे से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कुबेर पटेल का 22 वर्षीय बेटा विनय बिजली भागने पर घर में लगे पंखे को ठीक कर रहा था कि अचानक विद्युत सप्लाई आ गई जिससे चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन -फ़ानन में उसे रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्थिती नाजुक होने से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला चिकित्सालय ले गये जहाँ जांचोपरांत चिकित्सकों मृत्यु घोषित लर दिया। विनय की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
