लखीमपुर-खीरी: महिला को बनाया बंधक फिर नशीला पदार्थ सुंघाकार किया सामूहिक दुष्कर्म
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शनिवार की देर रात घर से शौंच के लिए गयी महिला को दो युवकों ने पहले बंधक बनाया फिर उसको नशीला पदार्थ सुघाकार सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर एक तालाब के किनारे फेंक कर फरार हो गए। काफी देर तक जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने रात में तलाश की …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शनिवार की देर रात घर से शौंच के लिए गयी महिला को दो युवकों ने पहले बंधक बनाया फिर उसको नशीला पदार्थ सुघाकार सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर एक तालाब के किनारे फेंक कर फरार हो गए। काफी देर तक जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने रात में तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल सका।
सुबह जब परिजन शौंच के लिए गए तो महिला बेहोशी की हालत में एक तालाब के किनारे पड़ी थी। आनन फानन में उसको लेकर परिजन घर पहुंचे। होश में आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती घर वालों को बताई। पति की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा।
सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगलहा के मंजरा अयोध्या पुरवा में शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव के बाहर एक महिला घर से कुछ दूरी पर बने शौंचालय में शौंच करने के लिए गयी थी। आरोप है कि वहीं पर गांव का ही राकेश व उसका एक साथी पहले से मौजूद था। जिन्होंने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और नशीली दवाई सुंघाकार उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमे उसने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी और महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी निघासन सुबोध कुमार जायसवाल खीरी उपपुलिस अधीक्षक ए. के.सिंह ने घटना स्थल का मुआयना कर महिला के बयान दर्ज किए।
