अमेठी: पूर्व मंत्री व सपा नेता ने पार्टी कार्यालय पर की बैठक, लोगों से किया ये आह्वान
अमेठी। विश्वकर्मा पूजा के आयोजन को सफल बनाने को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने जिला सपा कार्यालय पर बैठक की, जिसमें अपने समाज के लोगो को राजधानी में होने वाली पूजा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किये। विदित हो कि 17 सितम्बर 2021 को लखनऊ …
अमेठी। विश्वकर्मा पूजा के आयोजन को सफल बनाने को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने जिला सपा कार्यालय पर बैठक की, जिसमें अपने समाज के लोगो को राजधानी में होने वाली पूजा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किये। विदित हो कि 17 सितम्बर 2021 को लखनऊ में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि सपा मुखिया अखिलेश यादव होंगे। जो कार्यक्रम के दौरान लोगो को सम्बोधित भी करेंगे।
कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हो, इसको लेकर सपा सरकार में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा आज जिला सपा कार्यालय पर बैठक किये। जिसमें काफी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगो ने प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश की राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ अपने समाज को सपा से जुड़ने की अपील किये। समाजवादी पार्टी में ही हमारे समाज का कल्याण है।
जिसकी वजह से मुझे मंत्री बनने का सुअवसर मिला। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुनने व कार्यक्रम को सफल बनाने में सब योगदान दे। इस मौके पर जिला महासचिव अरशद अहमद, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, मीडिया प्रभारी राम केवल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
