अमेठी: श्रमिकों के बनेंगे निःशुल्क गोल्डन कार्ड, 6 से 12 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। गोल्डन कार्ड योजना को सफल बनाने को लेकर सहायक उपश्रमायुक्त ने अपने मातहत के साथ बैठक की। उन्होंने गोल्डन कार्ड योजना को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार पंजीकृत श्रमिकों के लिए जिले …

अमेठी। गोल्डन कार्ड योजना को सफल बनाने को लेकर सहायक उपश्रमायुक्त ने अपने मातहत के साथ बैठक की। उन्होंने गोल्डन कार्ड योजना को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार पंजीकृत श्रमिकों के लिए जिले में गोल्डन कार्ड बनाने का शिविर कैम्प आज से शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार के निर्देश पर जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। जो 12 सितम्बर तक बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी अमेठी ने अपने मातहत कर्मियों को निर्देशित किया है, कि किसी भी पंजीकृत श्रमिक का कार्ड बनने से रह न जाए। विदित हो कि श्रमिक पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 6 सितंबर से 12 सितम्बर तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर शिविर लगेगा।

जिसमें श्रमिक के परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड व परिवार से संबंध प्रमाणित करने के लिए राशन कार्ड लाना जरूरी है। सहायक श्रम उपायुक्त सुविज्ञ सिंह ने कहा कि शिविर में कार्ड बनाने का जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 3400 लाभार्थी परिवारों को सूची जनपद में श्रम विभाग को प्राप्त हुई है।

श्रम परिवर्तन अधिकारी अखिलेश वर्मा ने कहा कि 6 सितम्बर से 12 सितम्बर तक शासन से प्राप्त सभी लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड शिविर की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी और सभी पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का प्रावधान है। जिससे उनके परिवार को निःशुल्क पांच लाख तक इलाज की सुविधा मिल पाएगी।

संबंधित समाचार