बाराबंकी: नगर पंचायत में डेंगू से सहमे लोग, सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास
बाराबंकी। नगर पंचायत में जल जमाव और गंदगी की भड़ास, अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगी है। जल जमाव के बीच डेंगू का खतरा नगर वासियों के लिए बढ़ रहा है। आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह जल जमाव हो गया है। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज …
बाराबंकी। नगर पंचायत में जल जमाव और गंदगी की भड़ास, अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगी है। जल जमाव के बीच डेंगू का खतरा नगर वासियों के लिए बढ़ रहा है। आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह जल जमाव हो गया है। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज से लेकर अजीम नगर और मोहल्ले के किनारे व सड़कों के किनारे गड्ढों और खुले मैदानों में पारी भर गया है।
नगर पंचायत के घनी आबादी वाले मोहल्लों में जल निकासी व सफाई की व्यवस्था दुरुस्त ना होने से वेक्टरजनित रोगों जैसे- डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के लार्वा के पनपने का खतरा बना है । जिसको लेकर दरियाबाद कस्बा के निवासी नगर पंचायत की व्यवस्था की भड़ास सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे हैं। लाल बहादुर इंटर कालेज के आस-पास जल जमाव से विद्यालय के छात्रों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नगर पंचायत में जल निकासी की व्यावस्था को लेकर लगभग 30 लाख की लागत से एक नाले का निर्माण भी हुआ था। लेकिन नाला निर्माण कार्य भी आधे में लटक गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। नगर पंचायत के सामने साफ-सफाई, फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव आदि कार्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। स्कूलों के पास जल जमाव होने से बच्चों पर भी डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। जब इस विषय पर नगर पंचायत दरियाबाद की अधिशाषी अधिकारी शालनी त्रिपाठी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
