Tokyo Paralympics में छाए डीएम सुहास एलवाई, पत्नी ने बताया सफलता का राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। एडीएम प्रशासन और सुहास एलवाई  की पत्‍नी ऋतु सुहास ने बताया कि सुहास एलवाई का जुनून ही है, जिसकी वजह से आज वो पदक जीत पाए हैं। वो बताती हैं कि कुछ साल पहले दिवाली की पूजा में पूरा परिवार एक साथ था, लेकिन सुहास पूजा करते ही किट उठाकर प्रैक्टिस के लिए निकल …

गाजियाबाद। एडीएम प्रशासन और सुहास एलवाई  की पत्‍नी ऋतु सुहास ने बताया कि सुहास एलवाई का जुनून ही है, जिसकी वजह से आज वो पदक जीत पाए हैं। वो बताती हैं कि कुछ साल पहले दिवाली की पूजा में पूरा परिवार एक साथ था, लेकिन सुहास पूजा करते ही किट उठाकर प्रैक्टिस के लिए निकल गए। सबको उम्मीद थी कि सभी एक साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे लेकिन वो कभी भी प्रैक्टिस मिस नहीं करते हैं। किट उनकी गाड़ी में होती है, मौका मिलते ही प्रैक्टिस कर लेते हैं।

ऋतु सुहास ने कहा देश के लिए पैरालंपिक खेलना सुहास एलवाई का सपना था। यहां तक पहुंचने के लिए सुहास ने जिंदगी के कई साल लगा दिए हैं। उनकी कड़ी मेहतन और और समर्पण का फल है।

ऋतु सुहास के अनुसार उनकी इस जीत में उनके साथ पूरे परिवार का भी त्याग है। ऑफिस के बाद लोग बाहर खाना खाने, मूवी देखने और घूमने के लिए जाते हैं. लेकिन हम लोगों ने ऐसा काफी लंबे समय से बाहर घूमना बंद कर रखा है।

संबंधित समाचार