एटा: स्व. कल्याण सिंह की अस्थियों का सौरो में किया गया विसर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा आज सोमवार को जनपद एटा मुख्यालय पहुंची। जहां जनपद कासगंज से होती हुई शूकर क्षेत्र सोरों मैं भागीरथी गंगा हरि की पौड़ी पर विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर …

एटा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा आज सोमवार को जनपद एटा मुख्यालय पहुंची। जहां जनपद कासगंज से होती हुई शूकर क्षेत्र सोरों मैं भागीरथी गंगा हरि की पौड़ी पर विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर स्वर्गीय कल्याण सिंह के सुपुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया सांसद एटा, दुलारे सिंह भदोरिया भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा उनके अन्य परवारीजनों के साथ एटा तथा कासगंज के भाजपाई भारी संख्या में उपस्थित थे। जिन्होंने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया तथा दिवंगत नेता को अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित समाचार