कानपुर: राष्ट्रपति के पैतृक गांव में नोडल अधिकारी ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों ने लगाये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर देहात जनपद में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सचिव औद्योगिक विकास विभाग नीना शर्मा द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौख में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी वहीं प्रेरणा ओजस में समूह की महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों आदि के मामले में समूह की महिलाओं ने सचिव के सम्मुख अपनी समस्याएं …

कानपुर। कानपुर देहात जनपद में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सचिव औद्योगिक विकास विभाग नीना शर्मा द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौख में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी वहीं प्रेरणा ओजस में समूह की महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों आदि के मामले में समूह की महिलाओं ने सचिव के सम्मुख अपनी समस्याएं रखी और आरोप भी लगाए।

इतना ही नहीं राष्ट्रपति के सखा सेवानिवृत्त शिक्षक ने भी आला अधिकारियों पर उनकी कार्यशैली पर गंभीर आरोप मढ़े जो मीडिया के कैमरे में कैद हुए। वहीं दो दिव्यांग जनों को नोडल अधिकारी ने ट्राई साइकिलें वितरित की। इसके साथ ही बायोगैस प्लांट का भी अधिकारियों ने अवलोकन किया और खामियां बताई।

यही नहीं गांव में बने सामुदायिक शौचालय के मामले में लोगों ने समय पर शौचालय न खोले जाने के आरोप लगाए। वहीं गांव में बन रहे स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषि कांत राजवंशी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र आदि कई अधिकारी गण चौपाल के दौरान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार