मुरादाबाद: धार्मिक कलाकारों ने किया अनोखा प्रदर्शन, रात्रि कर्फ्यू हटाने की मांग
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के कारण लगे रात्रि कर्फ्यू में जागरण व माता की चौकी अन्य धामिर्क कार्यक्रम न होने की वजह से सोमवार को धार्मिक कलाकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से रात्रि कर्फ्यू हटाने की मांग की है। सोमवार को जन-जागरण सेवा ट्रस्ट व कलाकार समिति के कलाकार ठेले …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के कारण लगे रात्रि कर्फ्यू में जागरण व माता की चौकी अन्य धामिर्क कार्यक्रम न होने की वजह से सोमवार को धार्मिक कलाकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से रात्रि कर्फ्यू हटाने की मांग की है।
सोमवार को जन-जागरण सेवा ट्रस्ट व कलाकार समिति के कलाकार ठेले पर ढोलक और हारमोनियम लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और भजन-कीर्तन किया। भजन-कीर्तन के बाद सभी कलाकारों ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
ट्रेस्ट के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान धार्मिक कलाकार आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुके है। रात्रि कर्फ्यू के कारण धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है। जिसके चलते धार्मिक कलाकारों के सामने अपने परिवार का पालन करना भारी पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा, मामा-भांजे मिलकर करते थे चेन स्नेचिंग की वारदातें
ज्यादातर धार्मिक कलाकार और उनके परिवार भुखमरी के शिकार हो रहे है। मांग की गई कि रात्रि कर्फ्यू को हटाया जाये, जिससे धार्मिक कलाकार अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। ज्ञापन देने वालों में अनुराग रोहिला, अमितराज, राकेश शर्मा, श्याम सिंह, पप्पू लहरी, ज्ञानचंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजकुमार गोस्वामी, राजीव पाल, सुदेश लहरी, देवेंद्र पाल, धमेंद्र कुमार, लल्ला और ओमकार समेत अन्य धार्मिक कलाकार शामिल रहे।
