यूपी: आग का गोला बन रही रोडवेज बसें, जान हथेली पर लेकर यात्रा को मजबूर यात्री
लखनऊ। रोडवेज बसों से परिवहन यात्रियों का सफर खतरे में हो गया है। आये दिन बसें बीच रास्ते आग का गोला बन जा रही हैं। यात्री किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचा रहे हैं। राज्य सड़क परिहवन निगम की ओर से संचालित बसों में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटनाओं में तेजी …
लखनऊ। रोडवेज बसों से परिवहन यात्रियों का सफर खतरे में हो गया है। आये दिन बसें बीच रास्ते आग का गोला बन जा रही हैं। यात्री किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचा रहे हैं। राज्य सड़क परिहवन निगम की ओर से संचालित बसों में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है । बसों में अग्निशन यंत्र में नहीं रखे रहते हैं बसों में आग लगने पर सफर के दौरान यात्रियों की जिदंगी खतरे में रहती है । रोडवेज की साधारण जर्जर बसों में यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को बाध्य हैं।
रोडवेज की साधारण बसें बिना मरम्मत किये बिना सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। जिन बसों का फिटनेस खत्म हो चुका है वह भी बसें आनरोड दौड़ रही है। अधिकांश बसों में किसी का गियर तो किसी का स्टेयरिंग टूटी पड़ी है। यही हाल ब्रेक बाक्स और केबल बॉक्स की स्थिति है । हाल यह है ट्रेनों की सीमित मात्रा में संचालन होने से यात्री रोडवेज की खस्ता हाल बसों में जिदंगी दांव पर लगाकर सफर कर रहे हैं।
जिस बस में आग लगी उसका फिटनेस था खत्म
एक दिन पहले बर्लिग्टन चौराहे पर जिस अयोध्या डिपो की बस में आग लगी थी, उस बस का फिटनेस मई 2021 में खत्म हो गया था। जांच में फिटनेस में बरती गई लापरवाही पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में परिवहन निगम मुख्यालय ने अयोध्या डिपो के एआरएम से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर डिपो के फोरमैन पर कार्रवाई होना तय है।
परिवहन निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) ए रहमान बताते हैं कि अयोध्या डिपो की बस में आग लगने की जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे यह पता चल सके की बस में आग कैसे लगी थी। वहीं बस फिटनेस के मामले में बरती गई लापरवाही पर भी जांच की जा रही है। इन दोनों मामलों में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
डिपो में रोडवेज बसों की मरम्मत कार्य ठप
प्रदेश भर में 120 बस डिपो में है। अधिकांश में कलपुर्जो की कमी हैं। वर्कशॉप के फोरमैन बताते हैं कि जब नट-बोल्ट से लेकर अन्य कलपुर्जे नहीं है तो बसों की मरम्मत कैसे की जाए। कलपुर्जो को लेकर मांग की गई। पर, मांग के मुताबिक कलपुर्जे नहीं आ रहे हैं।
आकड़ा-इन वर्षो में रोडवेज बसों में आग लगने की हुई घटनायें
- 24 मार्च 2019 को दिल्ली से लखनऊ आ रही रोडवेज की एसी बस में आग लगी इस घटना में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गयी थी।
- जुलाई 2019 में बहराइच से चारबाग आ रही बस हुसैनगंज पर आग का गोला बनी।
- जुलाई 2020 में बलरामपुर से बढ़नी जा रही बस बेल्हा मोड़ पर आग का गोला बनी।
- 20 अप्रैल 2021 कानपुर में चलती रोडवेज बस में आग लगी,यात्रियों ने बस खिड़कियों से कूदकर बचाई जान,सामान जलकर हुआ खाक।
- पांच सिंतबर 2021 को अयोध्या डिपो की बस बर्लिग्टन चौराहे पर आग का गोला बनी।
रोडवेज बसों में आग लगने की घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए निगम के प्राविधिक अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। सभी बसों की बेहतर मरम्मत व फिटनेस चेक करने के बाद ही संचालन किया जायेगा । लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी…धीरज साहू,एमडी,राज्य सड़क परिवहन निगम।
