बरेली: डबल मर्डर करने के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, अमृत विचार। पंचायत के दौरान लड़के पक्ष के लोगों द्वारा दिनदहाड़े ताबड़तोड गोलियां चलाकर लड़की पक्ष के दो लोगों की हत्या व दर्जनभर लोगों को घायल कर दिया था। हत्याकांड के आरोपी नवाबगंज के ग्राम जरेली निवासी जकी हैदर की जमानत अर्जी जिला जज रेणु अग्रवाल ने खारिज कर दी। गुलाब हैदर ने …

विधि संवाददाता, अमृत विचार। पंचायत के दौरान लड़के पक्ष के लोगों द्वारा दिनदहाड़े ताबड़तोड गोलियां चलाकर लड़की पक्ष के दो लोगों की हत्या व दर्जनभर लोगों को घायल कर दिया था। हत्याकांड के आरोपी नवाबगंज के ग्राम जरेली निवासी जकी हैदर की जमानत अर्जी जिला जज रेणु अग्रवाल ने खारिज कर दी।

गुलाब हैदर ने थाना नवाबगंज मे तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शमा परवीन का निकाह ग्राम के ही अजहर के साथ ढ़ाई वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी बहन के ससुरालीगण ने दहेज से संतुष्ट न होने के कारण लगभग 6 माह पूर्व बहन को मारपीटकर घर से निकाल दिया था। 22 मई को दोपहर 12 बजे फिदा अली उर्फ बाबू के घर पर पंचायत हो रही थी। जिसमे अजहर की ओर से मजर अली, सरवर अली, जैफी, कलीम हैदर, जकी हैदर, जरी हैदर, चांद बाबू आदि शामिल हुये। सभी लोग असलहों से पहले से ही लैस थे।

पंचायत के दौरान बातचीत चल रही थी तभी कलीम हैदर आगबबूला होते हुए गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर सभी ने अपने असलहे निकाल लिये और जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। कलीम हैदर ने पिता हैदर अली को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी व मजर अली ने चाचा गुलशन अली पर गोलियां चला दीं व अजहर अली ने चाचा सुलतान अली व ताऊ अनवर अली पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलायी। गोलियां लगने से पिता व चाचा मौके पर ही गिर पड़े। बाकी लोग अपनी जान बचाने को घरो मे घुस गये ।

पीछा करते हुए हमलावर भी घरो मे घुस आये व गोलियां चलायीं जिससे चाची अंजुम बानो उर्फ हुनक्का बानो भी गोली लगने से घायल हो गयीं। इसके अलावा भी हमलावरों ने दर्जन भर परिजनों को भी गोलियां मारकर घायल कर दिया। पिता हैदर अली व चाचा गुलशन को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व हत्या, हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, घर मे घुसकर हमला समेत गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

संबंधित समाचार