अफगानिस्तान में सरकार गठन की है पूरी तैयारी: तालिबान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। तालिबान ने कहा कि अफगानिस्तान में नयी सरकार के गठन की घोषणा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला मुत्ताकी ने यह जानकारी दी। उसने ट्विटर पर लिखा, “इस्लामी सरकार की घोषणा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही सरकार गठन की घोषणा की जायेगी।” इससे पहले, तालिबान के …

काबुल। तालिबान ने कहा कि अफगानिस्तान में नयी सरकार के गठन की घोषणा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला मुत्ताकी ने यह जानकारी दी। उसने ट्विटर पर लिखा, “इस्लामी सरकार की घोषणा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही सरकार गठन की घोषणा की जायेगी।” इससे पहले, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा था कि कुछ तकनीकी मुद्दों को छोड़कर अफगानिस्तान में सरकार के गठन पर निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

संबंधित समाचार