कुशीनगर: ट्रिपल मर्डर से जिले में फैली सनसनी, आरोपी ने किया सरेंडर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी। एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटों की निर्मम हत्या कर दी है। ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि ये घटना तुर्कपट्टी के किशुनदास पट्टी भलुही की है। जानकारी के मुताबिक, …

कुशीनगर। जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी। एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटों की निर्मम हत्या कर दी है। ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि ये घटना तुर्कपट्टी के किशुनदास पट्टी भलुही की है।

जानकारी के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी और फिर अपने दोनों बेटों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। पत्नी और बेटों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। जिले में हुई ट्रिपल मर्डर की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस के कई बड़े आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने छानबीन और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

संबंधित समाचार