लखनऊ: सहायक अभियंता ने लिपिक से फोन पर की अभद्रत, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के कर्मचारी हैदर से फोन पर गाली गलौज करने वाले सहायक अभियंता रिजवान हैदर जैदी को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। जांच के बाद नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को केंद्रीय कार्यशाला तथा मार्ग प्रकाश की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्हें बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के संचालन तथा …

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के कर्मचारी हैदर से फोन पर गाली गलौज करने वाले सहायक अभियंता रिजवान हैदर जैदी को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। जांच के बाद नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को केंद्रीय कार्यशाला तथा मार्ग प्रकाश की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्हें बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के संचालन तथा उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी दी है।

कर्मचारी से गाली गलौज करने का सहायक अभियंता का ऑडियो बीते शनिवार को वायरल हुआ था। इसकी जांच जिम्मेदारी नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को दी थी। ऑडियो के सही होने की जानकारी के बाद संबंधित सहायक अभियंता को हटा दिया गया है।

संबंधित समाचार