मुरादाबाद: युवक के बरामदगी के लिए महिलाओं का हंगामा
मुरादाबाद, अमृत विचार। लगभग 20 दिन पहले लापता हुए युवक की बरामदगी के लिए मंगलवार को महिलाओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने महिला पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं द्वारा हंगामा करने की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ पुलिस …
मुरादाबाद, अमृत विचार। लगभग 20 दिन पहले लापता हुए युवक की बरामदगी के लिए मंगलवार को महिलाओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने महिला पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
महिलाओं द्वारा हंगामा करने की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। महिलाओं का कहना था कि संदीप नाम का एक युवक लगभग 20 दिन पहले लापता हो गया है और पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
