8 सितंबर को PTET परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी होंगे सम्मिलित
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आठ सितंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय पीटीईटी परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। समन्वयक डॉ जी पी सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि चार वर्षीय बीएबीएड एवं बीएससी/बीएड तथा दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य के 33 …
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आठ सितंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय पीटीईटी परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। समन्वयक डॉ जी पी सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि चार वर्षीय बीएबीएड एवं बीएससी/बीएड तथा दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य के 33 जिलों के लगभग दो हजार परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार पूर्वाह्न ग्यारह से अपराह्न दो बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी।
डॉ जी पी सिंह ने बताया कि इस वर्ष डेढ़ लाख सीटों पर प्रवेश के लिए लगभग छह लाख अथ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं जिन्हें लगभग 1445 महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जावेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पीटीईटी की अधिकृत वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होनें अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे अपना फोटो पहचान पत्र, आवेदन की प्रति एवं फीस चालान की प्रति भी साथ ही रखें।
साथ ही एक नवीनतम रंगीन फोटो भी साथ लाना आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी जिलों में जिला समन्वयक, जिला पर्यवेक्षक एवं केन्द्राधीक्षक को परीक्षा के सफल संचालन एवं कोविड19 संबंधी दिशा निर्देशों की पालना सख्ती से करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इस बार चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 96 हजार 593 महिला परीक्षार्थी तथा दो वर्षीय में 2 लाख 45 हजार 652 महिला अथ्यर्थी है।
