लखीमपुर खीरी: अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत…
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि निघासन क्षेत्र में साइकिल समेत सड़क पर गिरने से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना …
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि निघासन क्षेत्र में साइकिल समेत सड़क पर गिरने से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
थाना फूलबेहड़ के गांव जोधपुर निवासी कमल किशोर(22) और अवधेश (18) मजदूरी करते हैं। अवधेश गांव के ही रामसरन का ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को वह छत का लिंटर डलवाने के लिए मिक्सर मशीन लेकर थाना क्षेत्र के गांव गौरा प्रयाग गया था। रात में वह काम निपटाकर घर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर की हेड लाइट खराब होने के कारण कमल किशोर ट्रैक्टर पर बैठकर टार्च की रोशनी दिखा रहा था। रात करीब दो बजे रास्ते मे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अवधेश और कमल किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इसी बीच कुछ राहगीरों की नजर ट्रैक्टर पर पड़ी तो वह नजदीक पहुंचे। उसके नीचे दो युवकों को दबे देख उनके होश उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों के शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाले। इधर हादसे की सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
दूसरा हादसा थाना निघासन क्षेत्र में ग्राम ढखेरवा नानकार के पास हुआ। कोतवाली तिकुनियां के गांव प्रेमनगर मजरा मंझरा पूरब निवासी श्रवण कुमार अपनी पत्नी के साथ ढखेरवा स्थित मकान में रहता था। वह साइकिल से पैतृक गांव जा रहा था। ढखेरवा नानकार गांव के पास उसकी साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह साइकिल समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर जब तक उसे अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करते। इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया।
