रामपुर: मां की डांट से नाराज युवती ने खाया जहर, मौत
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुहाबा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक बीस वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के गांव सुहाबा निवासी लाल शाह की बीस वर्षीय बेटी …
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुहाबा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक बीस वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
तहसील क्षेत्र के गांव सुहाबा निवासी लाल शाह की बीस वर्षीय बेटी यासमीन को मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। डांट से क्षुब्द युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी, कुछ देर बार यासमीन के चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर युवती की मां उसके पास आई, तो युवती ने बताया कि उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।
यह सुनकर युवती की मां ने चीख पुकार मचा दी, शोर शराबा सुनकर और परिजन भी आ गए। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद ला रहे थे, लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घर ले जाकर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
