बिजनौर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सीमला थाना शिवाला कला निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र तृप्ति सिंह (45) सोमवार की देर शाम को बाइक द्वारा नगीना से अपने गांव जा रहे थे। जब छत्रपाल नेशनल हाईवे 74 स्थित ग्राम पुरैनी हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मंझेडा चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार