बरेली: छह माह की गर्भवती से दहेज के चलते मारपीट, मृत बच्चे का हुआ जन्म
बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ इलाके की महिला ने दहेज की मांग के चलते ससुरालियों पर मारपीट व जेठ पर अभद्रता का आरोप लगाया है। गर्भवती महिला ने पति द्वारा बेल्टों से पिटाई की वजह से मृत बच्चा पैदा होने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरालियों के खिलाफ …
बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ इलाके की महिला ने दहेज की मांग के चलते ससुरालियों पर मारपीट व जेठ पर अभद्रता का आरोप लगाया है। गर्भवती महिला ने पति द्वारा बेल्टों से पिटाई की वजह से मृत बच्चा पैदा होने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि वह शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। करीब एक साल पहले उसकी शादी देवरनियां के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने बतौर दहेज एक बुलट और 2 लाख रुपये नगद की मांग कर रहे थे। इसके चलते अक्सर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे। मांग पूरी न होने पर जेठ व पति के दोस्त ने उसके साथ अभद्रता भी की। जब इसकी शिकायत पति से की तो कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।
उस समय वह छह माह की गर्भवती थी। 4 जून को मारपीट के बाद उसने परिजनों को फोन कर बुलाया तो ससुरालियों ने जबरन समझौतानामा पर हस्ताक्षर कराकर घर से निकाल दिया। इस दौरान हालत ज्यादा बिगड़ने पर महिला के पिता अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। महिला का आरोप है कि ससुरालियों व पति द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई की वजह से गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हुई है।
