UP Assembly Election 2022: सियासत का सुपर बुधवार, सियासी पारा रहेगा हाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं, सूबे का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां दौरे और यात्राओं के जरिए अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटी हुईं हैं। बुधवार को भी प्रदेश में कई नेताओं का दौरा …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं, सूबे का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां दौरे और यात्राओं के जरिए अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटी हुईं हैं। बुधवार को भी प्रदेश में कई नेताओं का दौरा देखने को मिलेगा। एक ओर जहां आज सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अलीगढ़ का दौरा करेंगे, तो वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) सुल्तानपुर में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही जल्द ही प्रियंका गांधी भी कांग्रेस की चुनाव प्रचार को धार देने लखनऊ पहुंचेंगी।

बीजेपी का दौरा

को पीएम नरेंद्र मोदी अलीगढ़ के दौरे पर 14 सितंबर पर रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने अलीगढ़ जा रहे हैं। पीएम मोदी उस दिन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।

सुलतानपुर में रहेंगे ओवैसी

AIMIM प्रमुख ओवैसी के यूपी दौरे का आज दूसरा दिन है। आज ओवैसी लखनऊ से दोपहर 1 बजे सुल्तानपुर के लिए निकलेंगे। सुल्तानपुर में ओवैसी दोपहर 3 बजे दलित शोषित वंचित समाज सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी का दौरा

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश चुनाव समिति और सलाहकार समिति के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा और संगठनात्मक समीक्षा करेंगी।

 

 

संबंधित समाचार