UP Election: बीजेपी संगठन में फेरबदल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनाए गए यूपी चुनाव प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने यूपी बीजेपी के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सह-प्रभारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। इसके साथ …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने यूपी बीजेपी के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सह-प्रभारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडे और केंद्रीय शोभा करंदलाजे आदि को यूपी चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें: UP Assembly Election 2022: सियासत का सुपर बुधवार, सियासी पारा रहेगा हाई…

यूपी में चुनाव को देखते हुए यूपी प्रभारी बनाए जाने के साथ-साथ संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गई है। बीजेपी के 6 संगठनात्मक क्षेत्रीय प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश का जिम्मा संजय भाटिया को दिया गया है। इसी तरह ब्रज क्षेत्र में संजीव चौरसिया, अवध क्षेत्र वाय सत्या कुमार, कानपुर क्षेत्र सुधीर गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र अरविंद मेनन और काशी क्षेत्र का जिम्मा सुनील ओझा के हाथों में होगा।

संबंधित समाचार