अमरोहा: वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
अमरोहा, अमृत विचार। वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिक स्कूल वैक्सीन सेंटर पर ही जमकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने लात घूंसों से मारपीट की। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरअसल पूरा मामला …
अमरोहा, अमृत विचार। वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिक स्कूल वैक्सीन सेंटर पर ही जमकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने लात घूंसों से मारपीट की। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल पूरा मामला थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव लालू नगला का है। जहां पर प्राथमिक विद्यालय को कोरोना वैक्सीन केंद्र बनाया गया है। बुधवार की सुबह वैक्सीन लगवाने के लिए गांव के लोग सेंटर पर पहुंचे थे। भीड़ होने की वजह से लाइनों में लोग खड़े थे। इसी बीच जल्दी नंबर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और केंद्र पर ही मारपीट शुरू कर दी, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है की कई लोग आपस में लात घूंसे से मारपीट कर रहे हैं, हालांकि इस पूरे मामले में सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
