अलीगढ़: PM मोदी के दौरे को लेकर तैयारी तेज, CM योगी ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। जिसको लेकर बुधवार को यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने …

अलीगढ़। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। जिसको लेकर बुधवार को यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम अलीगढ़ वासियों को दो-दो सौगात देने के लिए आ रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी उस दिन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे।

जानकारी अनुसार पीएम मोदी का यह अलीगढ़ में पांचवा दौरा है। इसके अलावा समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। इन्हीं सब तैयरियों को लेकर बुधवार को जायजा लेने सीएम योगी अलीगढ़ आए हुए हैं। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही सीएम योगी ने वहां कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार