विश्व साक्षरता दिवस: शिक्षा से निखरता है व्यक्ति का जीवन
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नगर संसाधन केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय गांधीपार्क मुरादाबाद में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने किया। प्रधानाध्यापक राहुल शर्मा ने विश्व साक्षरता दिवस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिक्षक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नगर संसाधन केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय गांधीपार्क मुरादाबाद में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने किया।
प्रधानाध्यापक राहुल शर्मा ने विश्व साक्षरता दिवस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिक्षक सरवर रजा खान ने समाज और व्यक्ति के जीवन में शिक्षा के महत्व पर जानकारी देकर नैतिकता की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षिका प्रीति भारती, आशीष कुमार , मो. अकरम, विष्णु भारद्वाज तथा अब्दुल गफ्फार ने भी अपने विचार रखे।
गोष्ठी के समापन पर नगर शिक्षा अधिकारी ने वर्तमान समय में साक्षरता की आवश्यकता ओर समाज के विकास में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।गोष्ठी में मो. इरफान, सतेंद्र कुमार, कमाल अफजल, काजोल, मीनाक्षी, पूनम, वीरेंद्र कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। संचालन राहुल शर्मा ने किया।
