अमरोहा: विधायक महेंद्र सिंह ने लोगों को दी चार वर्षीय योजनाओं की जानकारी
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सरकार की चार साल की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी। कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के काम किया है। अपने चुनावी वादों को पूरा किया। किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों को लाभ देने का काम किया है। जो आज तक किसी …
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सरकार की चार साल की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी। कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के काम किया है। अपने चुनावी वादों को पूरा किया। किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों को लाभ देने का काम किया है। जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।
बुधवार को क्षेत्र के गांव तरौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का जोरदार स्वागत किया गया। सरकार की 4 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ने का भुगतान समय से कराया।
ग्रामीण क्षेत्र में गरीब लोगों को मकान देने का काम किया। विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में रुखालू मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद गुर्जर, देव राज सिंह नागर नेताजी, ग्राम प्रधान प्रमोद नागर, करतार सिंह, चंद्र सैनी, मनवीर सिंह नागर, वीरपाल सिंह नागर,नफीस अहमद, शीशराम, ओम प्रकाश, जयप्रकाश सतपाल गिरीश चंद, पूर्व प्रधान लोकेश, कल्याण सिंह, करण सिंह जाटव, वीरपाल जाटव, साधु हरवंश साह, इंद्रपाल, राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
