एटा: पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले नटवरलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एटा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के नन्नूमल चौराहे पर वाहनों के चेकग के समय मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक नकली दरोगा व अलीगढ़ में इसका सहयोग करने वाला डायल 112 पर कार्यरत आरक्षी पकड़े गए थे, अभी इस कांड की सुर्खियां ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि एक अन्य पुलिसिया नटवरलाल …
एटा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के नन्नूमल चौराहे पर वाहनों के चेकग के समय मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक नकली दरोगा व अलीगढ़ में इसका सहयोग करने वाला डायल 112 पर कार्यरत आरक्षी पकड़े गए थे, अभी इस कांड की सुर्खियां ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि एक अन्य पुलिसिया नटवरलाल जलेसर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से ठगी कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार थाने पर पंजीकृत मु.अ.स. 351/2021 धारा 419/420 भादवि में नामित अभियुक्त नरेन्द्र कुमार पुत्र श्यामसिंह निवासी रेजुआ थाना जलेसर एटा को ठगी के 25000 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। गत दिवस विन्टू पुत्र जयपाल निवासी समसपुर थाना जलेसर जिला एटा द्वारा थाना जलेसर पर नरेन्द्र कुमार पुत्र श्यामसिंह निवासी रेजुआ थाना जलेसर एटा के द्वारा खुद को थाना जलेसर का पुलिस कर्मी बता कर रुपये ठग लेने की लिखित सूचना दी थी।
अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त थाना जलेसर कस्बा क्षेत्र के आस-पास घूमता रहता था और थाने आने जाने वाले लोगों पर नजर रखता था और जब शिकायतकर्ता अथवा मुल्जिम पक्ष बाजार पहुंचता था तो वह उन्हें अपने तरीके से बातों मे फंसा लेता था और अपने को जलेसर थाने का मुन्शी बताकर पैसा ठग लेता था। इसके अलावा नौकरी दिलाने का झांसा देकर भी लोगों से पैसा ठग लेता था।
अभियुक्त ने जलेसर के अतिरिक्त अन्य जनपद फिरोजाबाद के नारंखी क्षेत्र से भी कुछ समय पूर्व 1 लाख 18 हजार रूपये नौकरी लगवाने के नाम पर ठंगे थे। थाना जलेसर पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ने का जाल बिछाया और उसी क्रम मे पुलिस की सक्रियता के चलते अभियुक्त को आगरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके पास से ठगी किये हुऐ 25000 रुपये भी बरामद किये गये।
