बाराबंकी: प्लास्टिक के चावल वितरण की फैली अफवाह, देखने के लिए जुटी भीड़
बाराबंकी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान में प्लास्टिक के चावल वितरित किए जाने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों को चावल देखने की उत्सुकता बढ़ गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जेठौती कुर्मियान स्थित कोटेदार मखदूम की दुकान पर हो रहे वितरण के दौरान प्लास्टिक के चावल के वितरण होने …
बाराबंकी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान में प्लास्टिक के चावल वितरित किए जाने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों को चावल देखने की उत्सुकता बढ़ गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जेठौती कुर्मियान स्थित कोटेदार मखदूम की दुकान पर हो रहे वितरण के दौरान प्लास्टिक के चावल के वितरण होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।
गांव की महिलाएं उस चावल को बीनकर अलग करने लगी। यह अफवाह ऐसी फैली की लोग चावल को जलाकर देखने लगे। जिधर देखो यह चर्चा आम हो गयी। रानेपुर निवासी अनूप ने बताया चावल सही है। चावल में किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिसने भी यह अफवाह फैलाई है वह गलत है।
जब इस विषय पर पूर्ति निरीक्षक रामसनेहीघाट मनोज कुमार से बात की गयी। तो उन्होंने बताया सूचना मिली थी इस विषय मे विपणन अधिकारी से बात हुई है उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल है। प्लास्टिक का चावल नहीं है। जब इस विषय में विपणन अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया वितरण हो रहा चावल प्लास्टिक का नहीं यह फोर्टिफाइड चावल है। अब इसी चावल का वितरण होगा ।
