मुरादाबाद: मुख्यमंत्री से लगाई लंबित वेतन भुगतान दिलाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के जिले के पदाधिकारियों और मदरसा शिक्षकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक भजनलाल पाल को सौंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम अंसारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के जिले के पदाधिकारियों और मदरसा शिक्षकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक भजनलाल पाल को सौंपा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम अंसारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की अत्यंत महत्वपूर्ण मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 25 हजार मदरसा शिक्षक गरीब, वंचित, पिछड़े बच्चों को तालीम देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। लेकिन पिछ्ले 48 महीने से वेतन न मिलने के कारण शिक्षक व उनके परिवार की माली हालत खराब होती जा रही है।

फहीम अंसारी ने बताया कि शिक्षक केवल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त धनराशि दो हजार रुपये में अपना व परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। एक अप्रैल 2021 को योजना को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के अधीन कर दिया गया है। लेकिन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने भी पिछ्ले पाँच महीने से वेतन जारी नहीं किया। मदरसा आधुनिकीकरण योजना के शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है।

मुख्यमंत्री से मदरसा शिक्षकों ने बकाया लंबित मानदेय, वेतन तत्काल जारी करने, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त धनराशि को दोगुना करने, शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए सेवा नियमावली लागू करने और राज्य सरकार द्वारा अपनी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी को तत्काल जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मास्टर नाज़िम खान, जहीर आलम , मास्टर फहीम, धर्म सिंह, रिजवान , मतलूव, वारिस आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार