रायबरेली: भाजयुमो जिलाध्यक्ष का डलमऊ प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी (भापजा) युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय के डलमऊ प्रथम पहुंचने पर युवाओं ने फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया। गेंगासो गांव निवासी निखिल पांडेय के घूरवारा पहुंचने पर युवाओ की अगुवाई में सैकड़ो युवाओं के साथ स्वागत व 11 किलो का माला पहनाया गया और सैकड़ो दो पहिया वाहनों …

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी (भापजा) युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय के डलमऊ प्रथम पहुंचने पर युवाओं ने फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया। गेंगासो गांव निवासी निखिल पांडेय के घूरवारा पहुंचने पर युवाओ की अगुवाई में सैकड़ो युवाओं के साथ स्वागत व 11 किलो का माला पहनाया गया और सैकड़ो दो पहिया वाहनों के साथ ब्लॉक परिसर जाकर परिचय बैठक सम्पन्न हुयी।

वहीं जिलाध्यक्ष निखिल पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास किया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आने वाला समय भी भाजपा का है। भाजपा की कथनी व करनी एक है। आगामी सरकार भी भाजपा की बनेगी इसे कोई रोंक नही सकता। इस मौके पर युवाओं के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने घूरवारा के निकट भारी संख्या में युवाओं के साथ निखिल पांडेय का स्वागत किया।

इसके बाद बाइक रैली निकालकर उन्हें पहले ब्लॉक परिषर तक ले जाया गया। इस मौके पर रिशू वाजपेई, ऋषभ मिश्रा, बादशाह पंडित, अभिषेक अवस्थी, सचिन बाजपेई, सुभाष, अनुराग यादव, रजनीश पटवा, करन, बलवंत, मो.मन्नी, पंकज यादव, मयंक पाल, हैप्पी, अंकुश, शिवा चौरसिया, रौनक वर्मा, आशीष यादव, पिंशू सैनी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार