बरेली: डेंगू का संदिग्ध मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद मलेरिया-डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा लोगों मलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इन दिनों वायरल बुखार, डायरिया सहित अनेक मौसमी रोगों का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद मलेरिया-डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा लोगों मलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इन दिनों वायरल बुखार, डायरिया सहित अनेक मौसमी रोगों का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से 1700 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश वायरल फीवर के होते हैं। इसके चलते सीएमओ ने सभी डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों जिला अस्पताल में जांच के दौरान एक मरीज की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर एलाइजा रीडर जांच के लिए सैंपल को लखनऊ भेजा जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. देशराज सिंह ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता बरतते हुए डोमेस्टिक ब्रीडर्स चेकर्स द्वारा जिले भर में घर – घर लार्वा ढूंढ कर नष्ट कराया जा रहा है। इसके अलावा जगह-जगह कीटनाशकों का छिड़काव भी तेजी से कराया जा रहा है।
बताया की खास तौर से जल जमाव वाले स्थानों पर लार्वा पाए जाने की संभावना होती है। इसलिए लोगों को नमी वाले स्थानों पर ज्यादा देर तक न रहेने की हिदायत दी जा रही है। उधर, जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिहाज से बुखार, वायरल बुखार के मरीजों की अलग से जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी मरीज में कोरोना की डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सा अधिक्षक डा. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अस्पताल में रोजाना छिड़काव कराया जा रहा है।
